Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Nov, 2021 07:47 PM

पिछले दिनों सोने के लेन-देन को लेकर पुराने आबकारी केंद्र सुल्तानविंड बाजार नंबर 1 में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह नाम के व्यक्ति जिस ने आरोप लगाया था कि उसे अपने पड़ोसी से 30-35 ग्राम सोना लेना...
अमृतसर (अनजान): पिछले दिनों सोने के लेन-देन को लेकर पुराने आबकारी केंद्र सुल्तानविंड बाजार नंबर 1 में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह नाम के व्यक्ति जिस ने आरोप लगाया था कि उसे अपने पड़ोसी से 30-35 ग्राम सोना लेना था और जब उसने मांग की तो पड़ोसी ने अपने दोनों बेटों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। इस दौरान सुखविंदर सिंह सहित 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इंसाफ न मिलने पर सुखविंदर सिंह ने थाना डिवीजन की बैक साइड के एक होटल में आत्महत्या करते थाना बी-डिवीजन के एक एस.एच.ओ.सहित अपने पड़ोसी हरभजन सिंह, उसके दोनों बेटे और निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के पी.ए. पर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें : बार्डर एरिया के सैक्टर खालड़ा में फिर दिखा ड्रोन, बी.एस.एफ. ने की जवाबी कार्रवाई
सुखविंदर ने अपने नोट में लिखा है कि एक ए.एस.आई. ने हरभजन सिंह से पैसे लिए और मेरे ऊपर 326 का झूठा मामला दर्ज कर दिया और हलका विधायक के पी.ए. ने भी मुझे डराया और धमकी दी। सुखविंदर सिंह ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि मेरी मौत के लिए जिम्मेदार थाना के ए.एस.आई., हलका विधायक के पी.ए. व हरभजन सिंह है। इन्हें कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए।
सुखविंदर सिंह बब्बू के एक करीबी रिश्तेदार हरभजन सिंह सुल्तानविंड ने कहा कि मौत के लिए जिम्मेदार दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और न्याय होना चाहिए। शिरोमणि अकाली दल बादल के निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण प्रभारी तलबीर सिंह गिल ने कहा कि सुखविंदर सिंह बब्बू को विधायक के घर बुलाकर पी.ए, ए.एस.आई. व हरभजन सिंह ने धमकी अगर उसने फैसला नहीं किया तो उसे और उसके परिवार को अपमानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हलका विधायक, उनके पी.ए., थाना बी-डिवीजन ने मामले से संबंधित ए.एस.आई. व हरभजन सिंह जिम्मेदार हैं। उन्होंने मांग की कि अगर मामले में कोई हलका विधायक भी है तो उसे सलाखों में डाला जाए। ए.डी.पी. हरपाल सिंह ने पुलिस अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि जांच जारी है। दोषियों पर पहले ही मामला दर्ज किया गया है व जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। जांच दौरान अन्य ओर भी दोषी पाए गए तो उन पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here