Ludhiana : होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 10:51 PM

ludhiana man commits suicide in a hotel under suspicious circumstances

महानगर के अति-व्यस्त बस स्टैंड इलाके में स्थित एक निजी होटल के कमरे से एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हडक़ंप मच गया। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जिसने होटल रॉयल एम.जी. के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला...

लुधियाना  (राज) : महानगर के अति-व्यस्त बस स्टैंड इलाके में स्थित एक निजी होटल के कमरे से एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हडक़ंप मच गया। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जिसने होटल रॉयल एम.जी. के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कोचर मार्केट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज धर्मपाल चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बस स्टैंड के पास स्थित होटल रॉयल एम.जी. के प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनके एक कमरे में ठहरे व्यक्ति ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है और कोई जवाब नहीं दे रहा है। सूचना पाते ही पुलिस पार्टी तुरंत होटल पहुंची। जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर विकास का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।  पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को नीचे उतारकर तुरंत सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। 

चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के पास मिले दस्तावेजों और होटल में दर्ज आईडी के आधार पर उसकी पहचान विकास के रूप में पुख्ता हुई है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से उसके परिजनों से संपर्क साधकर उन्हें इस दर्दनाक घटना की सूचना दे दी है। चौकी इंचार्ज धर्मपाल चौधरी के अनुसार, मृतक के परिजनों के लुधियाना पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के बयानों को कलमबद्ध करने और डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!