किस्मत हुई मेहरबान और रातों-रात Crorepati बन गया यह शख्स, जानिए आखिर कैसे हुआ ये करिश्मा

Edited By Vatika,Updated: 29 Mar, 2022 10:27 AM

man became crorepati lottery winner

घनौली के निकटवर्ती गांव बेगमपुरा में एक राजमिस्त्री

घनौली/मोरिंडा(शर्मा, धीमान): घनौली के निकटवर्ती गांव बेगमपुरा में एक राजमिस्त्री की किस्मत उस वक्त जाग गई जब उसके द्वारा डाली गई एक करोड़ 20 लाख रुपए की लॉटरी निकल गई। धीमान लॉटरी के डीलर बृजमोहन धीमान ने बताया कि वह नूहों कालोनी में स्टाल लगाकर लॉटरी बेचता है। लाली सिंह पुत्र रामचरण वासी बेगमपुरा घनौली ने 25 मार्च को 200 रुपए की लाटरी डाली थी जिसका 26 मार्च को नंबर निकला। 

वहीं लॉटरी विजेता लाली सिंह ने कहा कि वह लॉटरी से मिलने वाले पैसों से अपनी जिंदगी के सपने पूरे करेगा। 6 महीने में उसके बेटे की शादी है। इस मकसद से अपनी किस्मत आजमाते हुए उसने लॉटरी डाली थी। इस मौके पर लाली सिंह, उसका बेटा सर्वजीत सिंह, हरप्रीत सिंह व पत्नी कमलजीत कौर आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!