मुक्तसर में बड़ा हादसा, 3 नौजवानों की मौत

Edited By Mohit,Updated: 12 Oct, 2019 07:14 PM

major incident in muktsar 3 youth died

कोटकपूरा रोड पर स्थित गांव चढ़ेवान के नजदीक मोटरसाइकिल और बस की हुई टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

मुक्तसर साहिब (पवन, खुराना): कोटकपूरा रोड पर स्थित गांव चढ़ेवान के नजदीक मोटरसाइकिल और बस की हुई टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों को सिविल अस्पताल में लाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। मुक्तसर के मोड़ रोड का निवासी बलराज सिंह जोकि दाना मंडी में एक आड़तिए के पास काम करता था। वह दो प्रवासी मजदूरों के साथ झबेलवाली गांव की तरफ जा रहा था। गांव चढ़ेवान के पास उनका मोटरसाइकिल सामने से आ रही बस के साथ टकरा गया। टक्कर के बाद बस भी पेड़ों को तोड़ती हुई खेतों में दाखिल हो गई।

PunjabKesari

इस टक्कर के दौरान बलराज सिंह और कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेश गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सुरेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

PunjabKesari

इस मौके डी.एस.पी. तलविंदर सिंह और थाना सदर के इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!