Edited By Urmila,Updated: 08 Apr, 2025 12:45 PM

वर्ष 2025 में गेहूं की कटाई का मौसम शुरू होने वाला है। गेहूं की कटाई के लिए कभी-कभी 24 घंटे काम करने वाली कम्बाइनों को देखना आम बात हो गई है।
गुरदासपुर (विनोद) : वर्ष 2025 में गेहूं की कटाई का मौसम शुरू होने वाला है। गेहूं की कटाई के लिए कभी-कभी 24 घंटे काम करने वाली कम्बाइनों को देखना आम बात हो गई है। कम्बाइनें रात में नमी वाले गेहूं को काटती हैं, जिसके परिणामस्वरूप बहुत अधिक मात्रा में गीला गेहूं प्राप्त होता है। जब यह नमीयुक्त गेहूं बिक्री के लिए मंडियों में लाया जाता है तो खरीद एजेंसियां इसे खरीदने से मना कर देती हैं क्योंकि इसमें नमी की मात्रा स्वीकार्य सीमा से अधिक होती है।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, गुरदासपुर डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी ने जिला गुरदासपुर की सीमा के भीतर शाम 7.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक कम्बाइनों के साथ गेहूं की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 2-06-2025 तक लागू रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here