Edited By Urmila,Updated: 12 Nov, 2022 01:47 PM

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया एक निजी समारोह में हिस्सा लेने बटाला पहुंचे।
बटाला (गुरप्रीत): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया एक निजी समारोह में हिस्सा लेने बटाला पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब से ज्यादा दूसरे राज्यों पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री के अधीन है और पंजाब की भाईचारक सांझ को आग लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं पंजाब की जनता इस भाईचारे को कायम रखने में सफल हुई है। मजीठिया ने मंत्री कुलदीप धालीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि धालीवाल को झंडी मिली हुई है, उन्होंने सब कुछ सही बताना है लेकिन पंजाब के हालात या तो पंजाब के लोग या फिर मीडिया को पता है।
उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि पंजाब के हालात ठीक नहीं हैं। मजीठिया द्वारा बीबी जगीर कौर पर भी तीखा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. प्रधान के चुनाव दौरा बीबी जगीर कौर को 42 वोटों में कांग्रेस ने भी खुल कर वोटें डाली। ऐसा भी लगता है कि बीबी जगीर कौर ने सोनिया गांधी के साथ बातचीत की होगी। मजीठिया ने एक वीडियो दिखाते हुए दादूवाल पर भी निशाना साधा कि दादूवाल जो पहले बीबी जगीर कौर की ओर से कहते थे कि उनका बीबी जगीर कौर से कोई लेना-देना नहीं है, वही दादूवाल अब बीबी जगीर कौर का समर्थन करने के लिए कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब दादूवाल यह भी बताएं कि क्या वह यह सब बी.जे.पी. के इशारे पर कर रहे हैं। साथ ही मजीठिया ने बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कहा कि देश में दोहरे मापदंड क्यों हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जो देश के प्रधानमंत्री थे, उनके हत्यारों को अब रिहा किया जा रहा है, जबकि 28 वर्ष से कैद की सजा काट चुके बंदी सिंह को रिहा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि देश में सिखों को लेकर दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here