शर्मनाक: हवस के भूखे ने 6 वर्षीय मासूम को बनाया शिकार, बच्ची की हालत गंभीर

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Sep, 2020 12:23 PM

lust starved 6 year old innocent victim s condition critical

अपने पिता के काम पर जाने के बाद अपने घर के नज़दीक खेल रही थी तो एक बिहारी मज़दूर और उसका एक ओर साथी....

भुलत्थ (भुपेश): कस्बे में रहते एक प्रवासी मज़दूर की 6 वर्षीय मासूम बच्ची को एक व्यक्ति की तरफ से अपनी हवस का शिकार बनाया गया। गंभीर हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है।

जानकारी अनुसार बच्ची अपने पिता के काम पर जाने के बाद अपने घर के नज़दीक खेल रही थी तो एक मज़दूर और उसका एक ओर साथी उसे फुसला कर अपने साइकिल पर बिठा कर किसी सुनसान जगह ले गए, जहां उन्होंने मासूम के साथ जबर-जनाह किया।

बच्ची को गंभीर हालत में सब डिवीज़न अस्पताल भुलत्थ में ले जाया गया, जहाँ से उसे इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। चाहे यह घटना शाम 3.30 बजे की थी परन्तु देर शाम डीएसपी इस मामले की जांच करने पहुंचे और रात 10 बजे तक इस मामले की अलग -अलग तथ्यों से जाँच पड़ताल की गई। पुलिस की तरफ से इसका पूरी तरह पता लाने के लिए घटना स्थान में लगे सी. सी. टी. वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!