दर्दनाक हादसा, बारिश के पानी में करंट आने से महिला की मौत, 10 साल का बच्चा भी सीरियस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jun, 2024 05:26 PM

ludhiana woman dies due to electric current in rain water

लुधियाना में बारिश के पानी में करंट आने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका 10 साल का बच्चा भी सीरियस बताया जा रहा है।

लुधियाना (अशोक) : लुधियाना में बारिश के पानी में करंट आने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका 10 साल का बच्चा भी सीरियस बताया जा रहा है।

जानकारी अनुसार शहर में पड़ती हर करतार कॉलोनी में एक घर में बारिश का पानी घुस गया, जिस कारण पानी में करंट आने से एक महिला की मौत हो गई तथा एक 10 साल का बच्चा काफी सीरियस बताया जा रहा है। वहीं आक्रोश में आए लोगों ने प्रशासन की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ सिंगार सिनेमा रोड पर धरना लगा दिया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है और 10 साल का बच्चा जख्मी हुआ है। 

पार्षद पुत्र सिमरजीत सिंह सिम्मू तथा अन्य लोगों द्वारा लगाए धरने से ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मृतक  महिला की उम्र 36 साल है, महिला का नाम मीनू मल्होत्रा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!