Ludhiana: पटाखा कारोबारी से हथियारों की नोक पर लूट
Edited By Kamini,Updated: 12 Nov, 2026 07:25 PM

पटाखा कारोबारी से हथियारों की नोक पर लूट का मामला सामने आया है।
लुधियाना (अनिल): पटाखा कारोबारी से हथियारों की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना सलेम टाबरी के अधीन आते दाना मंडी में स्थित पटाखों का कारोबार करने वाले कारोबारी से हथियारों की नोक पर 20 लाख के करीब पटाखे की लूट की गई है।
इस संबंधी आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए पटाखा कारोबारी प्रधान प्रदीप पपा निवासी जनकपुरी ने बताया कि दाना मंडी में उसकी 33 नंबर की पटाखा बेचने की दुकान थी जहां पर 7 नवंबर की रात को 30 से 40 व्यक्ति हथियार लेकर आए और उसकी दुकान से जबरदस्ती 20 लाख के करीब पटाखा बोरियों में भर कर अपनी गाड़ियों में लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत थाना सलेम टाबरी की पुलिस को की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here