Edited By Kamini,Updated: 18 Apr, 2026 03:45 PM

लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर कोहरे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब खेत से निकलकर हाईवे पर चढ़ रही अनाज से भरी ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई।
लुधियाना (गणेश/सचिन): लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर कोहरे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब खेत से निकलकर हाईवे पर चढ़ रही अनाज से भरी ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। घटना के दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रॉली जैसे ही खेत से मुख्य सड़क पर आई, उसका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते पूरी ट्रॉली अनाज सहित पलट गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्राइवर ने बताया कि वह अनाज लेकर मंडी जा रहा था, तभी अचानक ट्रॉली का बैलेंस बिगड़ गया। उसने कहा कि हादसे में उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे राहत की बात है।

घटना की सूचना मिलते ही अनाज मालिक मौके पर पहुंचा और तुरंत क्रेन बुलवाई गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रॉली और ट्रैक्टर को सीधा कर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद ट्रैफिक दोबारा सामान्य हो सका। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं, लेकिन हादसे ने सड़क सुरक्षा पर खड़े किए सवाल।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here