सरकारी खजाने को 1 करोड़ से अधिक का चूना, मैसर्स पंजाब इंडस्ट्रीज के मालिक पर FIR

Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2026 09:43 AM

ludhiana gst news

सरकारी खजाने के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने और टैक्स की भारी राशि डकारने

लुधियाना (राज): सरकारी खजाने के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने और टैक्स की भारी राशि डकारने वाले एक फर्म मालिक के खिलाफ गाज गिरी है। सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स, लुधियाना से प्राप्त हुई आधिकारिक दरखास्त के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी फर्म मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 का जीएसटी बकाया जमा नहीं करवाया था।

पुलिस को दी गई आधिकारिक शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपनी प्रोप्राइटरशिप फर्म 'मैसर्स पंजाब इंडस्ट्रीज' (GSTIN: 03DPOPK7352M2ZC) के जरिए बड़े पैमाने पर कारोबार किया था। आरोपी फर्म मालिक द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान बनता हुआ जीएसटी का बकाया सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाया गया। विभाग द्वारा बार-बार तकादे के बावजूद आरोपी ने कुल 1,00,38,116/- रुपये (एक करोड़ तीन लाख अड़तीस हजार एक सौ सोलह रुपये) की भारी-भरकम राशि का भुगतान नहीं किया।

अधिकारियों का कहना है कि कर की इतनी बड़ी राशि का भुगतान न करके आरोपी ने न केवल वैधानिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि सीधे तौर पर सरकारी खजाने और सरकारी मालिया (राजस्व) को भारी-भरकम आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स की तरफ से मिले दस्तावेजों और कानूनी समीक्षा के बाद थाना पुलिस ने उक्त फर्म और उसके मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और कर विभाग अब आरोपी की संपत्तियों और बैंक खातों की जांच कर रहा है ताकि करोड़ों रुपये की इस बकाया राशि की रिकवरी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!