Ludhiana में चली गोलियां, खौफ में पूरा इलाका, कैमरे में कैद पूरी घटना

Edited By Vatika,Updated: 29 Nov, 2025 01:49 PM

ludhiana firing

जान से मारने की नीयत से घर के बाहर की फायरिंग

लुधियाना (गौतम) : जान से मारने की नीयत से थ्रीके रोड़ पर स्थित एक घर पर तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुन कर घर के मालिक ने अपने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो हमलावरों के बारे में पता चला।

शिकायत मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया । पुलिस ने सुंदर निवास आर्य इंक्लेव थ्री के रोड़ के रहने वाले जकरणजीत सिंह के बयान पर परमिंदर सिंह वाजवा व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है । पुलिस को दिए बयान में जसकरण जीत सिंह ने बताया कि 26 नवम्बर की रात को वह अपने घर पर मौजूद था तो उसे घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी ।

जब उसने घर के बाहर आकर देखा तो उसके गाड़ी का गोली लगने के कारण शीशा टूटा हुआ था और एक गोली उसके घर के गेट पर लगी हुई थी । जब उसने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि उक्त आरोपी परमिंदर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों से मिल कर उसके घर आकर उसे जान से माने की नीयत से फायरिंग की है । सब-इंस्पैक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द की काबू कर लिया जाएगा ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!