लुधियाना में गलत काम करने से इनकार करने पर भाइयों पर हमला, घटना की वीडियो वायरल

Edited By Kalash,Updated: 30 Dec, 2025 04:26 PM

ludhiana brothers brutally attacked

लुधियाना में दो भाइयों के साथ मारपीट और हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है।

लुधियाना (गीतांजलि): लुधियाना में दो भाइयों के साथ मारपीट और हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ितों के अनुसार एक युवक भाईयों को उससे कुकर्म करने के लिए कह रहा था। जब दोनों भाइयों ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला करवा दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की हिंसा दिखाई दे रही है।

पीड़ित भाइयों ने बताया कि वे बल्लोके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में काम करते हैं और आरोपी युवक से उनकी पहले से जान-पहचान थी। आरोप है कि शनिवार रात जब वे उसके घर गए, तो उसने उन पर गलत काम करने का दबाव बनाया और मना करने पर झूठा शोर मचाने की धमकी दी। इसके बाद 5 से 7 युवक मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों की पिटाई की गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!