Edited By Kalash,Updated: 31 Dec, 2021 10:56 AM

कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस द्वारा भले ही 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है
लुधियाना (हितेश): कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस द्वारा भले ही 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है लेकिन इस घटना से कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सी.सी.टी.वी कैमरों की कमी होने की बात मुख्य रूप से सामने आई है क्योंकि अगर बर्खास्त पुलिस कर्मी का शव न मिलता तो केस को सुलझाने में काफी दिक्कत आ सकती थी।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की मोगा रैली रद्द होने पर विरोधियों ने कुछ इस तरह साधे निशाने
इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा कोर्ट कॉम्प्लेक्स के साथ डी.सी. पुलिस कमिश्नर ऑफिस सहित नई कचहरी में स्थित अन्य सरकारी विभागों के दफ्तरों में सी.सी.टी.वी कैमरों की व्यवस्था करने की कवायद तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार इस मुद्दे पर पिछले दिनों सेशन जज की अगुवाई में हुई मीटिंग के दौरान डीसी वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर, नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज, पंजाब में पसंदीदा सी.एम. कौन?
इस दौरान कोर्ट कॉम्प्लेक्स व नई कचहरी का सर्वे करने के लिए पुलिस विभाग, कोर्ट व नगर निगम अधिकारियों की टीम बनाई गई है जिनके द्वारा एंट्री प्वाइंट, ओपन एरिया, कोरिडोर, सीडीओ, पार्किंग में सी.सी.टी.वी कैमरे लगाने की रिपोर्ट तैयार की गई है उसके आधार पर आला अधिकारियों द्वारा एस्टीमेट बनाने की मंजूरी दी जाएगी जिसके लिए स्मार्ट सिटी मिशन में से फंड देने की योजना बनाई गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here