लुधियाना में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 7 मरीजों की मौत, इतने नए केस आए सामने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jan, 2022 09:18 PM

ludhiana 7 patients died so many new cases came to the fore

महानगर में कोरोना के मरीजों का सामने आना जारी है। आज 481 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 7 मरीजों की मौत हो गई।

लुधियाना, (सहगल) : महानगर में कोरोना के मरीजों का सामने आना जारी है। आज 481 पॉजिटिव मरीज सामने आए जबकि 7 मरीजों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों में 404 मरीज जिले के रहने वाले हैं, जबकि 77 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। जिन 7 मरीजों की आज मौत हुई है, उनमें से 3 जिले के रहने वाले थे। जबकि अन्य चार में से दो जालंधर तथा एक-एक मरीज संगरूर मोगा व हरियाणा का रहने वाला था। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 107910 हो गई है। इनमें से 2213 मरीजों की मौत हो चुकी है। 833 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 355 मैरिज अभी भी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 25 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!