विदेश से लौटे लड़के ने पंजाब आकर की Love Marriage! फिर जो हुआ, पूरे गांव में दहशत

Edited By Kalash,Updated: 30 Nov, 2025 05:26 PM

love marriage punjab incident

युवक को इंटर-कास्ट मैरिज करना महंगा पड़ गया।

पठानकोट (धरमिंदर ठाकुर): पठानकोट जिले के थाना सदर के अधीन आते गांव शामली में दुबई से लौटे एक युवक को इंटर-कास्ट मैरिज करना महंगा पड़ गया। शादी से नाराज लड़की वालों ने गुस्से में आकर लड़के के घर में आग लगा दी। इस घटना के संबंध में पुलिस ने लड़की के दादा समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जब आग लगने की सूचना मिली तो पुलिस तुरंत गांव पहुंची। पुलिस कर्मियों ने पहले आग बुझाने में परिवार की मदद की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इस बारे में जानकारी देते हुए एस.पी. सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के दौरान पता चला कि इंटर-कास्ट मैरिज के कारण लड़की (सोनिया) पक्ष के लोग नाराज हो गए और उन्होंने लड़के (आकाश) के परिवार के घर में आग लगा दी। लड़के के परिवार को इंटर-कास्ट मैरिज का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इस घटना का मुख्य आरोपी लड़की का दादा मुलख राज है, जिसने तेल डालकर माचिस से घर में आग लगा दी। SP सुखविंदर पाल सिंह ने कहा कि अगर पुलिस टीम ने आग बुझाने में मदद नहीं की होती, तो आग पूरे गांव को अपनी चपेट में ले सकती थी।

पीड़ित के बयानों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सदर थाने में FIR दर्ज कर ली है। मुलख राज समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। SP सुखविंदर पाल सिंह ने चेतावनी दी कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी कानून अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!