संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर,मौत

Edited By swetha,Updated: 28 Sep, 2019 01:52 PM

love couple death

मंडी लक्खेवाली में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां स्थित एक बे-आबाद घर में युवक-युवती को लोगों ने बेहोशी की हालत में देखा।

 श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): मंडी लक्खेवाली में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां स्थित एक बे-आबाद घर में युवक-युवती को लोगों ने बेहोशी की हालत में देखा। लोगों को करीब 11 बजे इस घटना का पता चला। जब लोग अंदर गए तो युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती की धड़कन अभी थोड़ी चल रही थी। मंडी वासियों ने युवती को पहले डाक्टर को दिखाया। इसके पश्चात उसे मुक्तसर के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार दोनों ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली थी। यह कहा जा रहा है कि वे सुबह से ही उस जगह आए थे। 


PunjabKesari

मृत युवक की पहचान नवदीप पुत्र मदन लाल वासी मंडी लक्खेवाली के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान रमनदीप कौर पुत्री बलराज सिंह वासी गांव लक्खेवाली के रूप में हुई। थाना लक्खेवाली की पुलिस इंस्पैक्टर बेअंत कौर की अध्यक्षता में घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।  दोनों शवों को सरकारी अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब लाया गया। पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। युवक व युवती के परिजनों से बातचीत की जा रही है। पता चला है कि युवक व युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की आयु 24 व लड़की की आयु 22 साल बताई जा रही है। दोनों अभी कुंवारे थे। यह भी पता चला है कि युवती के विवाह की बातचीत चल रही थी। पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा चल रही है। मरने वाले युवती व युवक गरीब परिवारों से संबंधित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!