Edited By Kalash,Updated: 05 Nov, 2026 05:43 PM

गांव बड़ीवाल के एक युवक के लिए दीवाली का त्यौहार उस समय और भी यादगार बन गया, जब उसकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि महज 140 रुपए की लॉटरी बुक ने उसे एक लाख रुपए का इनाम दिला दिया।
नूरपुरबेदी (भंडारी): गांव बड़ीवाल के एक युवक के लिए दीवाली का त्यौहार उस समय और भी यादगार बन गया, जब उसकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि महज 140 रुपए की लॉटरी बुक ने उसे एक लाख रुपए का इनाम दिला दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ीवाल के हरविंदर सिंह ने बीते दिनों महिता लॉटरी एजैंसी मोरिंडा की नूरपुरबेदी स्थित शाखा नैना देवी लॉटरी स्टॉल से नागालैंड स्टेट लॉटरी की 10 रुपए प्रति टिकट वाली 14 मिनी लॉटरी टिकटें कुल 140 रुपए में खरीदी थीं। जब लॉटरी का परिणाम सामने आया तो हरविंदर सिंह की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि उसकी टिकट पर एक लाख रुपए का इनाम निकला।लॉटरी स्टॉल के संचालक सतपाल हल्लण और बलविंदर हल्लण ने कहा कि मामूली राशि से खरीदी गई लॉटरी ने हरविंदर सिंह की दीवाली की खुशियों को दोगुना कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here