सिद्धू भी पंजाब में करेंगे प्रचार : आशा कुमारी

Edited By Vatika,Updated: 08 May, 2019 11:12 AM

lok sabha election 2019

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव और पंजाब की इंचार्ज आशा कुमारी ने पार्टी की ओर से मिशन 13 की सफलता के लिए सोशल मीडिया मुहिम का आगाज किया।

चंडीगढ़(भुल्लर): ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव और पंजाब की इंचार्ज आशा कुमारी ने पार्टी की ओर से मिशन 13 की सफलता के लिए सोशल मीडिया मुहिम का आगाज किया। 

PunjabKesari

पंजाब कांग्रेस भवन में मुहिम की घोषणा प्रदेश चुनाव मैनेजमैंट कमेटी के चेयरमैन लाल सिंह, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा और कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की मौजूदगी में प्रैस कांफ्रैंस के दौरान की। आशा कुमारी ने स्पष्ट किया कि नवजोत सिद्धू भी पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार करेंगे जबकि वह दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हुए हैं। 

PunjabKesari

सिद्धू द्वारा चुनाव प्रचार से पंजाब में दूर रखे जाने की खबरें और जीत हार के लिए कैप्टन व आशा कुमारी की ही जिम्मेदारी की बात संबंधी कहा कि जीत हार के लिए एक या दो नेता ही नहीं, बल्कि समूची लीडरशिप की जिम्मेदारी होगी। टिकटों के वितरण के समय बड़े पूंजीपतियों को प्राथमिकता बारे चर्चा संबंधी कहा कि ऐसी कोई बात नहीं, बल्कि जीत की सामथ्र्य वाले योग्य उम्मीदवारों को टिकटें दी हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!