कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, कैप्टन-सिद्धू को भी मिली जगह

Edited By Vatika,Updated: 13 Mar, 2021 12:50 PM

list of star campaigners of hard is congress released

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है,

चंडीगढ़ः कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल हैं। उक्त दोनों नेता पंजाब से पश्चिमी बंगाल में कांग्रेस के लिए प्रचार करने के लिए जाएंगे। वहीं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है उनमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी, जितिन प्रसाद, नवजोत सिद्धू और कई अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। राज्य में 27 मार्च, एक अप्रैल, छह अप्रैल, दस अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अलग-अलग क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। 
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!