जैतो(रघुनंदन पराशर): कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति ने राज्य में 8 नगर निगमों व 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम व उपचुनावों के उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगा दी है। कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी 22 जिलों में अपने बलबूते पर सभी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार समिति टिकट वितरण का ऐलान किसी भी समय कर सकती है। चुनाव समिति के अध्यक्ष लाल सिंह है जबकि चयन समिति के सदस्यों में अवतार हेनरी, भारत भूषण आशु, राज कुमार वेरका, डॉक्टर राज कुमार चब्बेवाल, सुरिंदर गुप्ता, ममता दत्ता और रूप कौर शामिल हैं।
वहीं, जैतो के 17 नगर कौंसिल वार्ड के लिए कांग्रेसियों में चुनाव लड़ने को भारी उत्साह नजर आया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जैतो के वार्ड नंबर 10 से सतपाल डोड, 13 वार्ड से विकास घंटी डोड, 12 वार्ड से तुलसी राम और वार्ड 14 से जीतू बांसल को कांग्रेस पार्टी की टिकट देने पर मोहर लगाई गई है।
सरकारी स्कूलों में अब इस दिन रहा करेगी छुट्टी- सरकार ने जारी किया आदेश
NEXT STORY