पूर्व CM चन्नी के खासमखास वैद की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुए ये आदेश

Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2023 12:40 PM

kuldeep vaid vigilance 20th march

इसकी पुष्टि एस.एस.पी. विजिलेंस रविंदर पाल सिंह ने की है।

लुधियाना (राज): पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खासमखास माने जाने वाले पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद को 20 मार्च को पेश होने के आदेश जारी हुए है। इसकी पुष्टि एस.एस.पी. विजिलेंस रविंदर पाल सिंह ने की है। 

बता दें कि घर में विजीलैंस की दबिश में जहां  प्रापर्टीज का ब्यौरा, सोना एवं नकदी मिली है वहीं भारी मात्रा में विदेशी शराब भी  मिली है जिसके बाद एक्साइज विभाग  और पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर  कार्रवाई करते हुए कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ  एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कुलदीप वैद व उनके बेटे के पास एल-50 एक्साइज लाइसैंस है जिसके तहत वह सिर्फ 24 बोतलें ही अपने घर रख सकते हैं लेकिन उनके घर में जांच दौरान 73 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुई थी। उक्त केस थाना डिवीजन नंबर-5 में दर्ज हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!