कोटकपूरा गोलीकांड: सुखबीर बादल से SIT की पूछताछ खत्म

Edited By Kamini,Updated: 14 Sep, 2022 05:21 PM

kotkapura shootout sukhbir badal s inquiry ends with sit

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज कोटकपूरा गोलीकांड मामले में सिट के सामने पेश हुए हैं।

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज कोटकपूरा गोलीकांड मामले में सिट के सामने पेश हुए हैं। सिट द्वारा 6 घंटे पूछताछ हुई है।  प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सिट ने पूछताछ की है। सुखबीर सिंह बादल की सिट के सामने यह पेशी दूसरी बार है। उनकी इस पेशी को लेकर अकाली दल द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कोटकपूरा गोलीकांड मामले को लेकर पूछताछ हुई है। अकाली नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार बादलखोरी कर रही है और सियासी ड्रामेबाजी हो रही है। 

बता दें जिस समय कोटकापूरा की घटना हुई उस समय सुखबीर बादल डिप्टी सी.एम. थे और इसके साथ-साथ होम मिनस्ट्री भी उनके पास थी।  जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 2015 में कोटकपुरा में धरना दे रहे सिखों पर फायरिंग करने के आदेश किसने दिए थे। आपको बता दें कि इस मामले में डी.जी.पी. सुमेध सैनी के साथ-साथ घटना स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा चुकी है। 

इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा आप सरकार व कांग्रेस सरकार का मकदस सिर्फ राजनीतिक बदलाखोरी है, इंसाफ दिलाना नहीं है। यह सरकार कोटकपूरा गोलीकांड व बहबलकलां मामले सिर्फ और राजनीति खेल रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!