हैवानियत: सामान लेने जा रही मासूम को किडनैप कर किया गैंगरेप

Edited By Tania pathak,Updated: 24 Jan, 2021 09:58 AM

kidnapped the innocent who was going to get the goods gang raped

पंजाब में बढ़ती रेप वारदात प्रशासन के सुस्त रवैये का परिणाम है।

हाजीपुर (जोशी): पंजाब में बढ़ती रेप वारदात प्रशासन के सुस्त रवैये का परिणाम है। रोजाना आ रही घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा जिससे दरिंदों के हौसले बुलंद हो रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां गांव में गुज्जर समुदाय की नाबालिग लड़की को कुछ लोगों ने अगवा कर उससे रेप किया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

एस.एच.ओ. लोमेश शर्मा के अनुसार लड़की की माता ने बताया कि दिल्लो पत्नी लियाकत अली वासी बिगोवाल उसकी बेटी को ये कह कर अपने साथ गांव  ले गई कि वह वहां से सामान लेने जा रही है, जिस पर लड़की उसके साथ चली गई और कई दिन बीत जाने पर भी घर नहीं आई। उसकी काफी खोज की, लेकिन वह 22 जनवरी को करीब 11 वजे घर लौटी तो उसने बताया गांव बुड्डाबड़ में छप्पा तथा सुरमू पुत्र रोशन गांव पनखूह रिश्ते में देवर हैं। वे उसे गाड़ी में बैठा कर अज्ञात स्थान पर लगी मोटर पर ले गए, जहां दो और अज्ञात लोग मौजूद थे, जिन्होंने उससे रेप किया। पुलिस ने हाजीपुर थाने में केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!