पंजाब में स्कूल की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 24 Oct, 2025 12:24 PM

khalistani slogans written on school wall in punjab

बुधवार को जिले के गांव मानावाला के एक स्कूल की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे पाए गए।

बठिंडा (विजय वर्मा) : बुधवार को जिले के गांव मानावाला के एक स्कूल की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे पाए गए। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत रामां पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नारों को मिटा दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एस.पी.डी. जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मानावाला गांव के एक स्कूल की दीवार पर अज्ञात लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हैं। सूचना के बाद, रामा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि नारे मिटा दिए गए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रामां थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों का पता लगाने के लिए स्कूल और गांव के पास सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा दिए हैं। सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!