Most Wanted गैंगस्टर भिखारीवाल गिरफ्तार, पंजाब के हिंदू नेता थे निशाने पर

Edited By Vatika,Updated: 31 Dec, 2020 01:16 PM

khalistan terrorist sukh bhikhariwal deported from dubai

पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी सुख भिखारीवाल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्लीः पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी सुख भिखारीवाल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को ही उसे दुबई से डिपोर्ट किया गया था, जिसके बाद आज सुबह ही भिखारीवाल को भारत लाया गया, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुख पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आई.एस.आई के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग करता था। वह दुबई में हुलिया बदलकर  पगड़ी पहनता था। बता दें कि पंजाब के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर संधु की हत्या करवाने में भी सुख बिकरीवाल का हाथ था। इसके अलावा पंजाब के नाभा जेल तोड़ने की घटना में भी सुख शामिल था। बताया जा रहा है कि पंजाब के कई हिंदू नेता इस आतंकी के निशाने पर थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!