Edited By Vatika,Updated: 24 May, 2022 03:35 PM

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही कैबिनेट के मंत्री विजय सिंगला को जिनके पास स्वास्थ्य
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही कैबिनेट के मंत्री विजय सिंगला को जिनके पास स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग था, को मंत्री पद से हटा दिया है। इसकी जानकारी ख़ुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो जारी करके दी है।

भगवंत मान की तरफ से उठाए गए इस कदम की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रशंसा की है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कर कहा,''भगवंत जी मुझे आपके ऊपर मान है। आपके इस कदम के साथ मेरी आंखों में आंसू आ गए... आज पूरा देश आपके ऊपर गर्व महसूस कर रहा है।'' इसके साथ ही केजरीवाल ने भगवंत मान की वीडियो भी शेयर की है।
बता दें कि सी.एम. भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला पर बड़ी कार्यवाही की है। सी.एम. मान ने एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके पद से हटा दिया है। सिंगला पर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगे हैं जिसके चलते उनकी कैबिनेट पद से छुट्टी कर दी गई। सी.एम. मान ने भ्रष्ट अधिकारी खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने भी अपना गुनाह कबूल किया है कि उन्होंने रिश्वत मांगी थी।