'AAP' से निष्कासित किए जाने के बाद खैहरा ने की 3 सदस्यीय कमेटी गठित

Edited By swetha,Updated: 05 Nov, 2018 03:20 PM

kanwar sandhu

आम आदमी पार्टी की तरफ निष्कासित किए कंवर संधू का कहना है कि पार्टी ने उनको और सुखपाल खैहरा के साथ गलत किया किया।जब पार्टी बनी थी तो उसके संविधान में लिखा गया था कि यदि किसी सदस्य को पार्टी में से निकाला जाता है तो पहले उसे अपनी बात रखने का पूरा मौका...

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की तरफ निष्कासित किए कंवर संधू तथा सुखपाल खैहरा ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता की । इस दौरान विधायक कंवर संधू ने  कहा कि पार्टी ने उनके और सुखपाल खैहरा के साथ गलत किया किया है। जब पार्टी बनी थी तो उसके संविधान में लिखा गया था कि यदि किसी सदस्य को पार्टी से निकाला जाता है तो पहले उसे अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा।

उनके साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्हें और सुखपाल खैहरा  को एक बार भी अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। संधू ने कहा कि आप की 22 सदस्यीय कोर कमेटी गैर सैविधानक है। इस मौके पर सुखपाल खैहरा ने कहा कि केजरीवाल तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। वहीं उन्होंने 3 सदस्यीय डिस्पलनरी समिति के गठन का ऐलान किया है। कमेटी द्वारा पार्टी से उनको गैर कानूनी तरीके से निष्कासित करने संबंधी सवाल किए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!