पति अवैध संबंधों का करता था विरोध, कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिल करवा दिया कत्ल

Edited By Tania pathak,Updated: 07 Nov, 2020 11:45 AM

kalyugi wife with lover murdered her husband

उसकी भाभी वीरपाल कौर का रजिन्दर सिंह उर्फ विक्की पुत्र हरविन्दर सिंह के साथ अवैध संबंध थे और उसका भाई इस बात का विरोध करता था जबकि भाभी को कई बार समझाने के बावजूद...

लोंगोवाल (विजय): बीती रात पिंडी ढिल्लवा में एक महिला की तरफ से प्रेमी के साथ मिल कर अपने ही पति का कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले संबंधी मृतक की बहन के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी समेत चार व्यक्तियों खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी गई है। थाना लोंगोवाल के कार्यकारी प्रमुख राम सिंह ने बताया कि यहां की निवासी सतवीर सिंह पुत्र हरदयाल सिंह का बीती रात कत्ल हो जाने संबंधी जानकारी आज सुबह मिली थी। इस संबंधी पुलिस के उच्च अधिकारीयों समेत थाना लोंगोवाल की पुलिस पार्टी ने घटना स्थान का दौरा भी किया।

इस कत्ल के संबंध में मृतक की बहन हरप्रीत कौर पत्नी अमनदीप सिंह निवासी जालंधर की तरफ से दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उसकी भाभी वीरपाल कौर का रजिन्दर सिंह उर्फ विक्की पुत्र हरविन्दर सिंह के साथ अवैध संबंध थे और उसका भाई इस बात का विरोध करता था जबकि भाभी को कई बार समझाने के बावजूद भी वह ठीक नहीं हो रही थी। 

PunjabKesari

शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती रात उसकी भाभी और तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने उनके घर में आकर उसके भाई के साथ मारपीट की और उसका कत्ल कर दिया। इस दौरान जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो दूसरे कमरे में उसकी बजुर्ग माता ने इन व्यक्तियों को घर से भागते देख लिया था। उसकी माता ने फोन पर उसे घटना की जानकारी दी और वह तुरंत अपने गांव आ गई। इस दौरान उसके भाई का इलाज करवाने के लिए संगरूर अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने सतवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

शिकायतकर्ता हरप्रीत कौर ने बताया कि यहां आकर जब उन्होंने सी.सी.टी.वी. की रिकार्डिंग देखी तो उसमें हमलावर अपने चेहरे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमलावरों में रजिन्दर सिंह विक्की की पूरी तरह से पहचान होती है जबकि बाकी दो व्यक्तियों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। थाना लोंगोवाल के कार्यकारी प्रमुख राम सिंह ने बताया कि मृतक सतवीर सिंह की बहन हरप्रीत कौर के बयानों के अंतर्गत मृतक की पत्नी वीरपाल कौर, रजिन्दर सिंह उर्फ विक्की के इलावा दो अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ थाना लोंगोवाल में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है जबकि आरोपी अभी फरार हैं। मृतक की देह का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिवार के हवाले कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!