Edited By Suraj Thakur,Updated: 09 Sep, 2019 10:38 AM
चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा और खुद चंडीगढ़ के ही 60 प्रतिशत किसान रहते हैं।
चंडीगढ़। भारती किसान संघ चंडीगढ़ ने झांसी शर्मा को अपना मीडिया इंचार्ज बनाया है। उनके साथ ही बलबीर पाल को चंडीगढ़ इकाई का महामंत्री नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों की आज यंहा घोषणा करते हुए संघ के चंडीगढ़ के अध्यक्ष शिन्दपाल कम्बोज ने कहा कि हमारे संघ का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्या को सरकार तक भेजना और फिर उनको हल करवाना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हम केन्द्र सरकार की किसानों के लिए घोषित की गई योजनाओं को ठीक से किसानों तक पुहंचाया जा सके इसके भी पूरा ध्यान रखते हैं।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा और खुद चंडीगढ़ के ही 60 प्रतिशत किसान रहते हैं, इस लिए यंहा भी संघ का जमीनी स्तर पर गठन किया जाएगा। कम्बोज ने आगे कहा कि जल्दी ही हम चंडीगढ़ में किसानों की समस्याओं को लेकर एक सेमिनार का आयोजन करेंगे। जिसमें किसानों के साथ साथ कृषि मंत्री को भी बुलाया जाएगा। इस अवसर पर चंडीगढ़ में संघ के इंचार्ज हरजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो पंजाब में आई बाढ़ के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की जो पहली किस्त भेजी है, हम इस बात को यकीनी बनाएंगे कि उसका एक एक पैसा पीड़ितों को मिले। उन्होंने कहा कि केंद्र और भी पैसा देगा। अपनी अपनी नियुक्ति के लिए कम्बोज और चंडीगढ़ के संघ इंचार्ज हरजीत सिंह भुल्लर का आभार प्रकट करते हुए झांसी शर्मा और बलबीर पाल ने उन्हें यह आश्वासन दिया कि वे अपने दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।