जत्थेदार राजासांसी ने PAC मैंबर के पद से दिया इस्तीफा

Edited By Mohit,Updated: 08 Feb, 2020 06:28 PM

jathedar rajasansi resigns as pac member

शिरोमणि अकाली दल के पी.ए.सी. (पॉलिटिकल अफेयर कमेटी) मैंबर जत्थेदार रघबीर सिंह...........

अमृतसर (छीना): शिरोमणि अकाली दल के पी.ए.सी. (पॉलिटिकल अफेयर कमेटी) मैंबर जत्थेदार रघबीर सिंह राजासांसी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जत्थेदार राजासांसी ने 'पंजाब केसरी' से बातचीत करते हुए कहा कि पुराने अकाली नेता जिन्होंने लंबे समय से पार्टी की सेवा की है और जेलें भी काटी हैं, अगर उनको अकाली दल से अलग किया जाएगा तो इसका अकाली दल को बड़ा नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि मैं अकाली हूं और अकाली ही रहूंगा। मैं हमेशा सिख पंथ के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी में बढ़ रही सियासी दखलअंदाजी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है और अगली रणनीति का जल्द ऐलान किया जाएगा। इस मौके सीनियर अकाली नेता जत्थेदार भूपिंदर सिंह खालसा, लखमीर सिंह लक्खा और अन्य मौजूद थे। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!