जालंधर वेस्ट उपचुनाव : लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का ग्राफ

Edited By Kalash,Updated: 07 Jul, 2024 10:31 AM

jalandhar west by election

आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले एक बार फिर आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है।

जालंधर : आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले एक बार फिर आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। शनिवार को आजाद उम्मीदवार अजयवीर वाल्मिकी और दीपक भगत अपने सैकड़ों साथियों के साथ 'आप' में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक तौर पर दोनो नेताओं और उनके साथियों को पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और 'आप' की जनसमर्थक नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।  

सी.एम. मान ने कहा कि विधानसभा हलका जालंधर के लोग आम आदमी पार्टी के साथ है। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान जालंधर के लोगों ने 'आप' उम्मीदवार को जिताया था। इस लिए उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी यहां के लोग 'आप' उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!