Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2026 07:38 AM

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार जालंधर से संबंधित 7 ट्रेनों के समय में
जालंधर: नई ट्रेन संख्या 14624/14623 छेहाटा वाराणसी सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस शुरू किए जाने के कारण रेलवे की ओर से कई ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है। इसका असर जालंधर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार जालंधर से संबंधित 7 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
इनमें 12237 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12422 अमृतरस नंदेड एक्सप्रेस, 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, 14649 जयनगर- अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस तथा 12357 कोलकाता टर्मिनल-अमृतसर दुर्ग्याना एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे के अनुसार 12237 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस के वाराणसी स्टेशन से बलने के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह ट्रेन दोपहर 12.40 बजे रवाना होती थी, जबकि नवंचर से यह दोपहर 12.25 बजे रवाना होगी। इसी तरह 12422 अमृतसर-नांदेड एक्सप्रैस के अमृतसर पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। 31 अगस्त से यह ट्रेन अमृतसर स्टेशन पर पहले के मुकाबले 35 मिनट बाद पहुंचेगी। इसका नया आगमन समय शाम 4.50 बजे होगा, जबकि पहले यह शाम 4.15 बजे पहुंचती थी। 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रैस का अमृतसर पहुंचने का समय भी बदला गया है। 2 सितंवर से यह ट्रेन अमृतसर शाम 4.50 बजे पहुंचगों, जबकि पहले इसका निर्धारित समय शाम 4.15 बजे था। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस के अमृतसर पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है। 2 सितंबर से यह ट्रेन अमृतसर शाम 5.05 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले इसका समय शाम 4.55 बजे था।
वहीं 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रैस के अमृतसर पहुंचने के समय में 2 नवंबर से बदलाव होगा। पहले यह ट्रेन शाम 5.50 बजे अमृतसर पहुंचती थी, जबकि संशोधित समय के अनुसार अब यह शाम 6.05 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के लखनऊ व बाराबंकी स्टेशनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रैस के भी कई स्टेशनों पर समय में बदलाव किया गया है। हालांकि लखनऊ से अमृतसर के बीच इसके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अमृतसर पहुंचने का समय पहले शाम 5.50 बजे था, जिसे 1 नवंबर से शाम 6.05 बजे किया गया है। इसके अलावा 12357 कोलकाता टर्मिनल अमृतरस दुर्गियाना एक्सप्रैस के अमृतसर पहुंचने के समय में 1 सितंबर से बदलाव होगा। यह ट्रेन पहले शाम 5.20 बजे अमृतसर पहुंचती थी, जबकि अब इसका संशोधित समय शाम 5.35 बजे होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि स्टेशन पर पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।