जालंधर में अंकुर नरूला चर्च विवाद: तेजस्वी मिन्हास Court में पेश, सुनाया यह फैसला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Dec, 2025 09:47 PM

jalandhar s ankur narula church controversy

जालंधर में पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आज पूरे मामले में बड़ा मोड़ आया।

जालंधर : जालंधर में पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आज पूरे मामले में बड़ा मोड़ आया। पंजाब बचाओ मोर्चा के प्रमुख तेजस्वी मिन्हास, जिन्हें सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया था, शाम तक अदालत से जमानत मिल गई। पुलिस सुबह से ही तेजस्वी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में लगी रही, लेकिन कोर्ट में हुई लगभग दो घंटे की लंबी बहस के बाद न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 26 तय की गई है।
 
जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले Enforcement Directorate (ED) दफ्तर के बाहर अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। इस विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था, जिसमें पंजाब बचाओ मोर्चा के प्रमुख तेजस्वी मिन्हास अग्रिम पंक्ति में मौजूद थे। इस दौरान आरोप लगाया गया कि प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम की, सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाई और कानून व्यवस्था का उल्लंघन किया। यही कारण बताते हुए पुलिस ने तेजस्वी के खिलाफ मामला दर्ज कर सड़क जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई थीं।
 
आज जैसे ही तेजस्वी को गिरफ्तार किया गया, उनकी गिरफ्तारी की खबर तेजी से वायरल हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें अदालत में पेश करने के लिए ले गई, जहां दोनों पक्षों के बीच लगभग दो घंटे तक कानूनी बहस चली। पुलिस जमानत का विरोध करती रही, लेकिन अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद तेजस्वी को जमानत दे दी और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!