Jalandhar : शहर में 5 घंटे बिजली रहेगी गुल, गर्मी में छूटेंगे लोगों के पसीने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 05:20 PM

jalandhar power to remain out for 5 hours in the city

शहर में कल लंबा बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कल यानी 24 अप्रैल को शहर के कई इलाकों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

जालंधर: शहर में कल लंबा बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कल यानी 24 अप्रैल को शहर के कई इलाकों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इनमें जेपी नगर, बस्ती मित्तू रोड, गुरु नानक नगर, अंबेदकर नगर, हरबंस नगर और न्यू हरबंस नगर के साथ-साथ सोफी पिंड, आबादी क्षेत्र, चोपड़ा कॉलोनी, लसूड़ी मोहल्ला, बादशाहपुर, कुक्की ढाबा, सुदामा विहार, रॉकी कॉलोनी, रेजिडेंसी विहार और मकसूदपुर शामिल हैं। 

जिक्रयोग्य है कि जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, शहर में बिजली कटों में लगातार बढ़ौतरी कर दी गई है। एक तरफ गर्मी का प्रकोप और दूसरी तरफ ये लंबे लंबे कट लोगों के लिए काफी परेशानी पैदा कर रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!