Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2026 01:17 PM

शहर के चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड में गिरफ्तार पति उमंग बस्सी और उसकी मां
जालंधर(सोनू): शहर के चर्चित लेक्चरर नेहा हत्याकांड में गिरफ्तार पति उमंग बस्सी और उसकी मां कुसुम बस्सी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। दोनों को हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस दौरान दंपति की 6 वर्षीय बेटी को भी सुरक्षित बरामद किया था।
इस मामले में पुलिस पहले ही उमंग बस्सी की कथित प्रेमिका सतपाल कौर को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस कोर्ट से पति और सास का रिमांड लेकर मामले में आगे पूछताछ करना चाहती है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने अदालत में रिमांड की मांग की है ताकि हत्या से जुड़े घटनाक्रम और अन्य तथ्यों की गहन पड़ताल की जा सके।