माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए Good News! जालंधर-कटरा वोल्वो बस सर्विस शुरू
Edited By Kalash,Updated: 16 Jul, 2026 03:23 PM

जालंधर से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर आई है।
जालंधर (सोनू): जालंधर से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर आई है। जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने जालंधर से कटरा के लिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये बस सुबह 9:15 बजे जालंधर से रवाना होगी और शाम 5 बजे कटरा पहुंचेगी। इसका किराया 945 रुपये किराया रखा गया है।
जालंधर से कटरा जाने वाले यात्रियों को सीधी और आरामदायक बस सर्विस न होने की वजह से काफी समय से परेशामियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब नई वोल्वो बस सर्विस शुरू होने के इस फैसले के बाद माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी राहत मिलेगी। वहीं अगर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो और भी बसें शुरू की जाएंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here