अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर सनसनी, प्लाट से मिला जला हुआ शव

Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2026 01:26 PM

jalandhar amritsar national highway accident

अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास उस समय सनसनी फैल गई

जालंधर(सोनू): अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब मछली मार्केट के पीछे एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। शव की हालत देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मौके पर शव के पास पेट्रोल की एक बोतल भी मिली है। शव को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर 8, थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को जांच के लिए सुरक्षित किया और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि मछली मार्केट के पीछे खाली प्लॉट में एक जला हुआ शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव के पास पेट्रोल की बोतल भी मिली। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!