जालंधर: 21 वर्षीय युवती सहित 5 की मौत व इतने नए मामले आए सामने

Edited By Kalash,Updated: 23 Jan, 2022 05:22 PM

jalandhar 5 deaths including 21 year old girl

कोरोना लगातार खतरनाक होता जा रहा है और इसका कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जालंधर में कोरोना अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है

जालंधर (रत्ता): कोरोना लगातार खतरनाक होता जा रहा है और इसका कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जालंधर में कोरोना अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। जालंधर में आज 680 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है और 21 वर्षीय युवती सहित 5 की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें : पंजाब के इलावा यू.पी. में भी आखिर क्यों चर्चा का विषय बनी नवांशहर विधानसभा सीट

इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना ने काफी रफ्तार पकड़ी है और पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी बढ़ौतरी हो रही है। इतना ही नहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहन कर रखें और कोरोना गाइडलाइंस की पालना करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!