पंजाब के इलावा यू.पी. में भी आखिर क्यों चर्चा का विषय बनी नवांशहर विधानसभा सीट

Edited By Kalash,Updated: 23 Jan, 2022 04:11 PM

nawanshahr assembly seat become a topic of discussion

जिला शहीद भक्त सिंह नगर की विधानसभा सीट नवांशहर 1952 में सामने आई थी। 1952 से लेकर अब तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में 18 विधायक चुने

नवांशहर (मनोरंजन): जिला शहीद भक्त सिंह नगर की विधानसभा सीट नवांशहर 1952 में सामने आई थी। 1952 से लेकर अब तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में 18 विधायक चुने गए। पूर्व कृषि मंत्री स. दिलबाग सिंह हलका नवांशहर से सबसे लंबे समय तक विधायक रहे। वह नवांशहर से कुल 6 बार विधायक चुने गए जबकि अकाली दल के जतिंदर सिंह करीहा तीन बार विधायक चुने गए।

पूर्व कृषि मंत्री दिलबाग सिंह की मौत के बाद 1997 में हुए विधानसभा चुनाव में उनके पुत्र चरणजीत सिंह चन्नी आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधायक बने। फिर 2002 में सव. स. दिलबाग सिंह के भतीजे प्रकाश सिंह विधायक बने। 2012 में दिलबाग सिंह की बहु गुरइकबाल कौर बबली विधायक बने। 2017 में दिलबाग सिंह का पोता अंगद सिंह हलका नवांशहर से विधायक चुना गया। इस समय विधानसभा हलका नवांशहर की सीट पंजाब के इलावा यू.पी. में भी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि विधायक अंगद सिंह की पत्नी अदिति सिंह कांग्रेस से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो गई है।

PunjabKesari

रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने हाल ही में भाजपा जुआइन की है। अदिति सिंह के भाजपा में जाने कारण विधायक अंगद सिंह को कांग्रेस की टिकट को ले कर भी पेच फंसा हुआ है जबकि नवांशहर विधानसभा सीट के चुनाव काफी दिलचस्प बन गए है। अकाली दल की तरफ से यह सीट गठबंधन बसपा के लिए छोड़ दी गई है। अकाली बसपा गठबंधन की तरफ से डा. नछत्तर पाल और सव. स. दिलबाग सिंह परिवार के मौजूदा विधायक अंगद सिंह कांग्रेस की तरफ से चयन लड़ने की उम्मीद है। इसके इलावा संयुक्त समाज मोर्चा, भाजपा और आम आदमी पार्टी और पंजाब विकास पार्टी के उम्मीदवार खडे होने साथ बहुकोनी मुकाबले के साथ दुगना दिलचस्प हो गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!