पाक से आई 1.27 किलो हैरोइन सहित 2 कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2019 10:17 AM

infamous smuggler arrested

अमृतसर देहाती की पुलिस ने आज एक दूसरा बड़ा आप्रेशन कर पाकिस्तान से आई 1 किलो 275 ग्राम हैरोइन सहित 2 कुख्यात तस्करों को

अमृतसर(संजीव): अमृतसर देहाती की पुलिस ने आज एक दूसरा बड़ा आप्रेशन कर पाकिस्तान से आई 1 किलो 275 ग्राम हैरोइन सहित 2 कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान सुखविन्द्र सिंह काला व निरभैल सिंह भेले निवासी दाऊके के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घरिंडा स्थित छावनी के समीप कंटीले पेड़ों के पास दबाई गई एक 30 बोर की पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने दोनों तस्करों पर एन.डी.पी.एस. व आम्र्स एक्ट का केस दर्ज कर अदालत से 3 दिन के रिमांड पर लिया है। गौर हो कि हाल में देहाती पुलिस ने एक बड़े आप्रेशन में पाकिस्तान से लाई करीब 22.25 किलो हैरोइन की खेप सहित शमशेर सिंह शेरा को काबू किया था। आरोपी से पहले 7.5 किलो और फिर उसकी निशानदेही पर 1 किलो और 13 किलो 750 ग्राम हैरोइन बरामद की थी।

एस.एस.पी. देहाती विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर आज पाकिस्तान से आई खेप को सप्लाई करने जा रहे हैं। इस पर थाना अजनाला के इंचार्ज एस.आई. धनविन्द्र सिंह व ए.एस.आई. बलजीत सिंह ने टीम समेत नाकाबंदी कर बाइक सवार दोनों तस्करों को पुल सूआ बोहलिया के पास रोका तो वह बाइक पीछे मोडऩे लगे पर पुलिस ने घेरा डालकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों से 1 किलो 275 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इसके बाद पिस्तौल व जिंदा राऊंड बरामद हुए। दोनों तस्करों से बरामद मोबाइल से पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं की पहचान की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!