दिवाली से पहले पंजाब में वारदात! चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Kamini,Updated: 17 Oct, 2025 06:29 PM

incident in punjab before diwali

दिवाली से पहले पंजाब में फायरिंग की घटना सामने आई है।

बटाला (गुरप्रीत): दिवाली से पहले पंजाब में फायरिंग की घटना सामने आई है। वारदात बटाला शहर में घटी है। यह घटना आज शाम डेरा बाबा नानक रोड स्थित मल्ली मार्केट इलाके में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

फायरिंग की इस घटना में मैजिक टच सैलून नामक एक दुकान के शीशे के गेट पर गोलियां चलाई गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। हालांकि, ये गोलियां किसने और क्यों चलाईं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी खुलकर सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!