Punjab : कलियुगी बहु का कारनामा, आशिक साथ मिलकर कर दिया यह बड़ा कांड, गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Oct, 2024 08:57 PM

in ferozepur daughter in law killed her father in law

पंजाब के फिरोजपुर में एक कलियुगी बहु का बड़ा कारनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के देहाती गांव पंभालड़ा में एक बहु ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया तथा शव को नहर में फैंक दिया गया।

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में एक कलियुगी बहु का बड़ा कारनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के देहाती गांव पंभालड़ा में एक बहु ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया तथा शव को नहर में फैंक दिया गया। बताया जा रहा है कि बहु के चाल चलन पर ससुर को ऐतराज था, जिसके चलते बहु ने अपने आशिक के साथ मिलकर उसे अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए दोनों ने मिलकर ससुर की हत्या कर दी और शव को नहर में फैंक दिया गया। इसके बाद जब शख्स को ढूंढने की कोशिश की गई तो कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने थाना में शिकायत दी। पुलिस ने जब मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू की तो सच्चाई जान सभी के होश उड़ गए। 

जानकारी अनुसार बलविंद्र सिंह की बहु अमनदीप कौर के गौरव उर्फ गोरा के साथ नाजायज संबंध थे, जो फरीदकोट की जेल में बंद है। जेल में ही बैठे गौरव ने अपने साथियों की मदद से बलविंद्र सिंह को मारने की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने फिलहाल बहु व गोरा के साथियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!