Edited By Kamini,Updated: 01 Jun, 2022 06:03 PM

शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों, कंप्यूटर फैकल्टीज और नॉन टीचिंग स्टाफ जो टीचर ट्रांसफर पॉलिसी 2019 के अनुसार कवर...............
लुधियाना (विक्की): शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों, कंप्यूटर फैकल्टीज और नॉन टीचिंग स्टाफ जो टीचर ट्रांसफर पॉलिसी 2019 के अनुसार कवर होते हैं और ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, से ट्रांसफर के लिए आवेदन 31 मई तक मांगे गए थे। आवेदन कर्ताओं द्वारा ई पंजाब पोर्टल पर विवरण जनरल डिटेल, रिजल्ट्स, सर्विस रिकॉर्ड आदि भरे जाने थे।
इस सम्बन्ध में विभिन्न अध्यापकों ने विभाग से संपर्क करते हुए बताया कि ई पंजाब पोर्टल सही तरह काम नहीं कर रहा है और बहुत धीमा हैं जिस कारण अध्यापकों को ऑनलाइन ट्रांसफर का डाटा भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने डाटा भरने की अंतिम तिथि में वृद्धि करने की मांग की है जिसको देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा ट्रांसफर के ई-पंजाब पोर्टल डाटा अपडेट करने हेतु समय सीमा में वृद्धि करते हुए 2 जून तक का समय दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here