Edited By Vaneet,Updated: 06 Sep, 2019 02:52 PM
अमृतसर के कंपनी बाग के पास एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली...
अमृतसर: अमृतसर के कंपनी बाग के पास एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने से युवक 50 प्रतिशत तक झुलसा गया। जानकारी के मुताबिक प्रेमिका के किसी और के साथ संबंध बनने की बात पता चलने के बाद युवक ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों में काफी बहस भी हुई तथा इसके बाद युवक ने अपनी जान गंवाने का फैसला कर लिया और छोटी सी शीशी से पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। आग लगते ही प्रेमिका मौके से फरार हो गई। जिसके बाद वहां मौजदू लोगों ने पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज हो चल रहा है। युवक की पहचान 22 साल के साहिब सिंह के रूप में हुई है।
प्रेमिका के थे किसी दूसरे लड़के से संबंध
मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती साहिब सिंह ने बताया कि वह ओला कैब चलाता है। फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर-5 में किराए के मकान में रह रहा है। उसकी एक बहन है जो बटाला में रहती है, वहां कुछ समय पहले उसके एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। लगभग एक साल तक दोनों में बातचीत होती रही। कुछ समय पहले उसे पता चला था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के को चाहने लगी है। तभी से वह काफी परेशान था।
मौके से खिसक गई प्रेमिका
उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह अपनी प्रेमिका को अमृतसर में मिलने के लिए कह रहा था। वह हर बार टाल-मटोल करती रहती थी। उसने किसी तरह उसे बुधवार दोपहर एक बार मिलने के लिए अमृतसर आने के लिए मनाया था। तय समय पर वह दोनों कंपनी बाग पहुंचे। दोनों ने पहले बात की और फिर दूसरे लड़के से संबंध की बात पर तकरार हो गई। बताया जा रहा है कि साहिब सिंह पहले से आत्महत्या की तैयारी करके आया था। उसने एक छोटी सी शीशी में अपने पास पेट्रोल रखा हुआ था। उसने मौका देखते ही खुद पर पेट्रोल छिड़का और माचिस निकालकर आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने जब उसे जलते हुए देखा तो तुरंत दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच साहिब सिंह की प्रेमिका वहां से फरार हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाकर साहिब सिंह को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया।
क्या कहना है ए.एस.आई. का
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. राजिंदर सिंह ने बताया कि युवक ने बयान दर्ज करवाने से इंकार किया है। पता लगवाया जा रहा है कि लड़की किस इलाके की रहने वाली है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की बात कही है।