पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, फिर Boyfriend संग दिया वारदात को अंजाम

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2022 09:44 AM

husband murder by wife

डेराबस्सी में 29 जून को रेलवे ट्रैक के पास नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के मामले में रेलवे पुलिस

डेराबस्सी (गुरप्रीत) : डेराबस्सी में 29 जून को रेलवे ट्रैक के पास नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के मामले में रेलवे पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। इसके बाद रेलवे पुलिस ने मामले को 24 घंटे में सुलझाकर हत्या में शामिल मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को काबू कर लिया है।

बता दें कि पुलिस को रेलवे ट्रैक के नजदीक अज्ञात शव मिला था। शरीर पर गहरे चोट के निशान थे और देखने में मामला हत्या का लग रहा था। रेलवे पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। मृतक की जेब से रेलवे पुलिस को एक पर्ची मिली थी। पर्ची के जरिए रेलवे पुलिस एक फैक्टरी पहुंची। वहां स्टाफ को मृतक की फोटो दिखाई। कुछ लोगों ने पहचान सहदेव (49) वासी चांदपुर जिला बिजौर हाल निवासी मकान नंबर 782 जी.पी. कॉम्पलैक्स गांव सैदपुरा डेराबस्सी के रूप में की।

ए.डी.जी.पी. ने बताया कि जी.आर.पी. टीम ने केस की जांच शुरू की और मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि प्रेमी हरप्रीत सिंह (22) के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी थी। महिला ने बताया कि पति उससे उम्र में भी काफी बड़ा था जिसे वह पसंद नहीं करती थी। कबूलनामे के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता देवी और उसके प्रेमी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी डेराबस्सी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!