पत्नी के अपने प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद परेशान पति ने की आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Nov, 2020 12:22 PM

husband commits suicide after wife runs away with her boyfriend

शोभा रानी ने आरोप लगाया कि इस बात की शिकायत उन्होंने थाना रामा मंडी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं.....

जालंधर: पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी देते हुए मृतक की मां शोभा रानी ने बताया कि उसके बेटे रमनदीप का विवाह अनुराधा निवासी हरियाणा के साथ हुआ था। शादी के बाद अनुराधा के पड़ौस में रहने वाले रवि कुमार के साथ अवैध संबंध बन गए। रमनदीप ने उसे बहुत समझाया लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। 

शोभा रानी ने आरोप लगाया कि इस बात की शिकायत उन्होंने थाना रामा मंडी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पत्नी के चले जाने के बाद रमनदीप बहुत परेशान रहने लगा और उसने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी अनुराधा और रवि कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!