Punjab : फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Nov, 2024 08:17 PM

huge fire breaks out in factory in ludhiana

लुधियाना में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है।

मुल्लांपुर दाखा (कालिया) : लुधियाना में एक फैक्टरी में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि थाना दाखा अधीन आते गांव चक्क कलां में आज भट्ठाधूआ रोड पर स्थित एक पी.वी.सी. टेप फैक्टरी में भयानक आग लग गई। वहीं घटना दौरान मौके पर मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई तथा अपनी-अपनी जान बचाकर लोगों को भागना पड़ा। आग इतनी भयानक रूप से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा तथा मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!