भयानक सड़क हादसा, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Urmila,Updated: 09 Jun, 2022 02:04 PM

horrible road accident the victim s family made serious allegations

पटियाला के शीश महल कालोनी के नजदीक देर रात सड़क हादसा हुआ जिसमें महिला और उसके पति को गंभीर चोटें लगी। इसी बीच जब पीड़ित महिला और उसके पति ...

पटियाला: पटियाला के शीश महल कालोनी के नजदीक देर रात सड़क हादसा हुआ जिसमें महिला और उसके पति को गंभीर चोटें लगी। इसी बीच जब पीड़ित महिला और उसके पति और बेटे की तरफ से वीडियो बनाई जा रही थी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आधिकारियों ने दोषी को मौके से भगा दिया और घायल महिला और उसके पति के बेटे से मोबाइल छीन लिया और सभी सबूत मिटा दिए। उस नौजवान को धमकाया भी गया और पुलिस की तरफ से कहा गया कि यदि तुमने किसी को बताया तो उसके पर पर्चा दर्ज कर देंगे जिस कारण पीड़ित महिला और उसके पति व यूनियन सदस्यों की तरफ से थाने का घेराव किया गय और नारेबाजी की गई। 

PunjabKesari

वहीं दूसरी तरफ सब्जी मंडी थाना के प्रमुख साहिब सिंह का कहना था कि उनकी तरफ से सारे मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। पीड़ित महिला ने बताया कि वह देर रात अपने घर जा रहे थे तो एक शराब के नशे में आदमी गाड़ी पर सवार होकर आ रहा था तो उसने गाड़ी सीधी लाकर उनको मारी जिस करके उन्हें गंभीर चोटें लगीं हैं। उस आरोपी को पकड़ा जाए और उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। वहीं पुलिस थाना प्रमुख ने विश्वास दिलाते कहा कि कि जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा। और उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!