पंजाब में भयानक हादसा: शूटिंग दौरान टीम मेंबर की मौ/त, मची भगदड़

Edited By VANSH Sharma,Updated: 29 Jun, 2025 06:30 PM

horrible accident in punjab

इस दुखद घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): फतेहगढ़ साहिब के बसी पठाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नंदपुर कलौड़ में शूटिंग करने आई एक प्रोडक्शन टीम के सदस्य की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव नंदपुर में शूटिंग के दौरान बारिश हो रही थी, इसी दौरान साजन कुमार को करंट लग गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल, फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस दुखद घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं इस मामले में बसी पठाना थाना के सहायक थानेदार हरपिंदर सिंह द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!